फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 106 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
sports news
एमए स्टेडियम में पंडित सीताराम सपोलिया क्रिकेट मुकाबले के मुकाबले में शॉट खेलता खिलाड़ी। आयोजक
जम्मू। एमए स्टेडियम में शनिवार को हो रही पंडित सीताराम सपोलिया क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने जेकेपीडीडी को 106 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेजेंड्स क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। कप्तान अनिल चौधरी ने शानदार 71 रन की पारी खेली। जेकेपीडीडी की ओर से विक्रांत ने तीन विकेट लिए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेकेपीडीडी की टीम 14.3 ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई। लेजेंड्स क्लब की ओर से रमन ने तीन, जबकि सिद्धार्थ और आंचल ने दो-दो विकेट झटके। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान अनिल चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed