{"_id":"6aaefb37c78ad4a0b60fb6b7","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1017035-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग में \nजीसीडब्ल्यू उधमपुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग में जीसीडब्ल्यू उधमपुर चैंपियन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता की विजयता जीसीडब्ल्यू उधमपुर को ट्राफी देते हुए। जम्मू वि
- 11 अंक के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने तीन दिवसीय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग (महिला) चैंपियनशिप करवाई। इसमें राजकीय महिला काॅलेज (जीसीडब्ल्यू) उधमपुर ने 11 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। विभिन्न कॉलेजों की महिला मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
45-48 किग्रा वर्ग में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) नीली नाला की अनन्या शर्मा ने स्वर्ण, जीडीसी बसोहली की सिमरन ने रजत, जबकि जीडीसी घगवाल की प्रिया देवी और जीडीसी कठुआ की प्रितिका ने कांस्य पदक जीते। 48-51 किग्रा में जीसीडब्ल्यू उधमपुर की पल्लवी देवी ने स्वर्ण और जीडीसी रामबन की वर्सना भट्ट ने रजत पदक हासिल किया। 51-54 किग्रा में जीडीसी रामबन की काजल भगत, 54-57 किग्रा में जीडीसी उधमपुर की शहनाज, 57-60 किग्रा में जीडीसी पुंछ की फरहाना, 60-65 किग्रा में डोगरा डिग्री कॉलेज की शिवाली चिब, 70-75 किग्रा में जीडीसी रामबन की संगीता और 80+ किग्रा में जीडीसी बसोहली की पल्लवी पठानिया ने स्वर्ण पदक जीते। अन्य वर्गों में कई खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए।