{"_id":"6a9b3040e118592b470e2f9d","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1004542-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंडोर स्पोर्ट्स भगवती नगर में शुक्रवार को 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन वोविनाम जम्मू-कश्मीर ने वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया है।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी और आईआरपी 15वीं बटालियन के कमांडेंट दुष्यंत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता सम्मानित अतिथि रहे। वोविनाम जेएंडके के अध्यक्ष अमन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जम्मू में राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजकों की सराहना की। माैके पर संकल्प कमल, रितिका भाऊ, संजय खजूरिया और विकास भारद्वाज भी मौजूद रहे।