{"_id":"6a973c397f0070cc73006ca9","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1001706-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा में ऑल इंडिया नेशनल गेम्स शुरू, आठ स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा में ऑल इंडिया नेशनल गेम्स शुरू, आठ स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे दम
विज्ञापन
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स 2026 का मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया। स्रोत : पीआईबी।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर ने किया उद्घाटन, मार्च पास्ट कर खिलाड़ियों ने लिया खेल भावना का संकल्प
- बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत डिबेट और क्विज में होगी प्रतिस्पर्धा, पांच तक चलेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा में मंगलवार को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स 2026 (ग्रुप-ए) का आगाज हुआ। छह दिवसीय प्रतियोगिता में आठ सैनिक स्कूलों और संबद्ध संस्थानों के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, हेडक्वार्टर व्हाइट नाइट कोर और स्थानीय प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह की शुरुआत प्रभावशाली मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण कर अनुशासन, निष्पक्षता, ईमानदारी और खेल भावना के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल डागर ने कहा कि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से टीम वर्क, नेतृत्व, मेहनत और प्रतिद्वंद्वी के सम्मान को खेल का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आनंद लेने का आह्वान किया।
सैनिक स्कूल नगरोटा के प्रधानाचार्य कैप्टन (आईएन) शिबू देवसिया ने सभी टीमों, अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को स्कूल के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रतिभागियों को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल नगरोटा, कपूरथला, कुंजपुरा, सुजानपुर टीरा सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चार संबद्ध स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, डिबेट और क्विज में बालक-बालिका वर्ग के सब-जूनियर (कक्षा छह से आठ) और जूनियर (कक्षा नौ से 11) वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता का समापन पांच सितंबर को होगा।