{"_id":"68f2b2f176fc65d549027ad8","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-741047-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीडीसी कठुआ, पीजी विभाग ने जीती अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीडीसी कठुआ, पीजी विभाग ने जीती अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
बैडमिटन प्रतियोगिता में बिजेता टीम
जम्मू। जीडीसी कठुआ और पीजी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष व महिला) टूर्नामेंट 2025-26 के खिताब जीते। प्रतियोगिता जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिम्नेजियम हॉल में करवाई जा रही है।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में पीजी डिपार्टमेंट जेयू ने जीडीसी मेंढर को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल पुरुष वर्ग में जीडीसी कठुआ ने जीडीसी कुंजवानी को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह पहले सेमीफाइनल (महिला) में पीजी डिपार्टमेंट जेयू ने जीडीसी सुंदरबनी को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल (महिला) में जीसीडब्ल्यू परेड ने डब्ल्यूईडी जम्मू को 2-0 से हराया।
ग्रैंड फिनाले जीडीसी कठुआ और पीजीडिपार्टमेंटजेयू के बीच मुकाबला रणनीति और धीरज का एक रोमांचक मुकाबला साबित हुआ। जीडीसी कठुआ ने उल्लेखनीय कौशल, टीम वर्क और सामरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन करते हुए पीजी डिपार्टमेंट जेयू को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। महिलाओं के फाइनल में पीजी डिपार्टमेंट जेयू ने जीसीडब्ल्यू परेड पर 2-1 से जीत हासिल की। - ब्यूरो