फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: जूडो चैंपियनशिप में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
sports news
- इंडोर काॅम्प्लेक्स एमए स्टेडियम में जिला जम्मू जूडो चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला जम्मू जूडो चैंपियनशिप शनिवार को इंडोर कॉम्प्लेक्स एमए स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में मानसी भगत, सना शर्मा, श्रुति, सुमकना खजूरिया, नगम प्रीत कौर, दीयांशी डमराल और कशिश राजपूत ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, मोनिका राजपुत, शांति कुमारी, सानवी शामरा, मानवी वर्मा, अनाहिता शर्मा, धनिष्ठा जम्वाल और इक्षिता मिदतादा ने रजत पदक जीता, जबकि कामनी देवी, मृदुल, नुसरत जान, अलीशा गिल, अनाहिता ठाकुर, खुशी देवी, तनुश्री राजपूत, आरोही शर्मा और हर्षिता गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
लड़कों के विभिन्न भारवर्गों में पीयूष मिनाया, दक्ष छिब्बर, अमृत गुप्ता, नक्ष, हितेश छिब्बर, रुद्रांश चिब, रिधम शर्मा, हरकीरत सिंह और हरदीप सिंह ने स्वर्ण, माधव शर्मा, आयुष शर्मा, अंकित शर्मा, अक्षत शर्मा, सियोन कोतवाल, गुरप्रीत सिंह, धनंजय और दक्ष कौल ने रजत पदक जीता। वहीं, ऐहाय कुमार, सुरेश कुमार, दिव्यांश मन्हास, हर्ष चिब, अभिषेक, वरुण थापा, पंकज मन्हास, अधर्व शर्मा, मोहम्मद फैजान, दुब्रांत राजपूत, अंश गुप्ता, आरव रैना, शिवम सिंह, अंगद शर्मा, भवांश राज सिंह, वविश, मोंटेक सिंह और गारव शर्मा शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इस अवसर पर महासचिव सूरज शर्मा मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भानु प्रताप और सीनियर जूडो खिलाड़ी राजेश सुंबरिया सम्मानित अतिथि थे। मुकाबलों का संचालन सूरजभान सिंह, रितिका सलाथिया, जुगल किशोर और मनीष चटवाल ने किया। चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू जिला जूडो एसोसिएशन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed