{"_id":"6574d87ecff9b49100039547","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1037-258584-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईशान और कृशांत के गोल से जीता सैनिक कॉलोनी एफसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईशान और कृशांत के गोल से जीता सैनिक कॉलोनी एफसी
Sun, 10 Dec 2023 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
17वीं क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सैनिक कॉलोनी एफसी ने कटड़ एफसी को 2-0 से हराकर 17वीं क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। वहीं, दूसरे मुकाबले में विंटर कैपिटल एफसी ने जम्मू स्पोर्ट्स एफसी पर 3-0 की जीत दर्ज की।
मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड के फुटबाल मैदान में शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सैनिक कॉलोनी एफसी और कटड़ा एफसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले हाफ में स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में सैनिक कॉलोनी के खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। मैच के 45वें मिनट में ईशान वर्मा ने पहला गोल दागा। वहीं, कृशांत ने 70वें मिनट में दूसरा गोल दाग कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। कटड़ा एफसी की टीम दूसरे हाफ में पिछड़ी रही और गोल करने में नाकाम रही।
दूसरे मुकाबला जम्मू स्पोर्ट्स एफसी और विंटर कैपिटल एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिली। अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके कारण मुकाबले का परिणाम टाई ब्रेकर के माध्यम से निकाला गया। टाई ब्रेकर में विंटर कैपिटल एफसी ने जम्मू स्पोर्ट्स एफसी को 3-0 से हराया। विंटर कैपिटल एफसी के लिए दानी, वासु और कृष करनी ने गोल दागे।
विज्ञापन
मैच के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) थे। उनके साथ रमेश चंदर (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), अमरदीप सिंह (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), यूसुफ डॉन (आयोजन सचिव), कमलजीत कुमार, राजेश सुम्ब्रिया, पीटर संधू, डेविड मसीह और सतपाल सिंह (प्रबंधक परेड ग्राउंड स्टेडियम) थे। मुकाबलों के रेफरी अमन सूदन, अजय सिंह, बिलाल अहमद, धीरज मीनिया, आर्यन, कार्तिक शर्मा और दिल बहादुर थे। रविवार को पहला मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से चर्चिल ब्रोस और परम एफसी के बीच और दूसरा मुकाबला शाम तीन बजे यंग हीरोज और यंग रोवर एफसी के बीच खेला जाएगा।
(फोटो)