{"_id":"6a90a89b608e5d5bf8085212","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-997506-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडर-19 में जोन सतवारी ने \nजीता बास्केटबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडर-19 में जोन सतवारी ने जीता बास्केटबॉल का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम में प्रतियोगिता, फाइनल में गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में खेली गई अंतर जोनल जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कों का खिताब जोन सतवारी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सतवारी ने जोन गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराया। अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने किया है। इसमें विभिन्न जोन से करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अंडर-19 लड़कों के पहले सेमीफाइनल में गांधीनगर ने अखनूर की टीम को 19-11 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सतवारी ने मीरां साहिब की टीम को 27-25 से मात दी। फाइनल में सतवारी के खिलाड़ियों ने गांधीनगर की टीम को 19-15 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अंडर-14 लड़कियों में गांधीनगर ने मढ़ को 12-2 और सतवारी ने जम्मू को 12-0 से हराया। अंडर-17 में मीरां साहिब ने बिश्नाह को 10-4 और सतवारी की टीम ने जम्मू के खिलाड़ियों को 27-7 से पराजित किया।