{"_id":"6aab08f0a32b9810b303b70b","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-1015017-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को वनडे में मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को वनडे में मिला मौका
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए पहली बार भारतीय वनडे टीम में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने भारतीय क्रिकेट में एक और बड़ी छलांग लगाई है। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आकिब को अब पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित की जिसमें बारामुला के इस तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। आकिब के चयन के साथ जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है।
आकिब ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 60 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार सत्र के लिए आकिब को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। आकिब की राष्ट्रीय टीम तक पहुंच का सफर पिछले कुछ महीनों में तेजी से आगे बढ़ा है। अगस्त में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में सरे की ओर से काउंटी क्रिकेट खेला। वहां भी उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया था।भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तीन अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।