फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: नेशनल चैंपियनशिप में चमके जम्मू-कश्मीर के तैराक

विज्ञापन
sports news
चार ने दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की तैराकी के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 22वीं नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश के चार तैराकों ने दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर की तीन सगी बहनें भी शामिल हैं। तीनों बहनों ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

बहादुरगढ़, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बबीता रानी, बिंदु पठानिया और किरण जमवाल ने अपने-अपने आयु वर्ग में हिस्सा लिया। तीनों बहनों के साथ पुरुष वर्ग में भारत भूषण गुप्ता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन मास्टर्स के लिए जगह बनाई। जम्मू-कश्मीर स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. रामंदीप सिंह सूदन और महासचिव भरत कुमार शर्मा ने सभी चयनित तैराकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि जम्मू-कश्मीर में तैराकी के लिए प्रेरणा का काम करेगी। चयनित चारों तैराक अलग-अलग आयु वर्गों में 25 से 80 वर्ष तक की श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। खास बात यह है कि तीन सगी बहनों का एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई करना जम्मू-कश्मीर की तैराकी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब चारों तैराक चार से 10 अक्तूबर तक बंगलुरु, कर्नाटक में होने वाली दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed