फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Civil Services Cricket Competition: Jammu Kashmir officers to play in New Delhi

सिविल सर्विसेस क्रिकेट प्रतियोगिता: जम्मू कश्मीर के अफसर नई दिल्ली में लगाएंगे चौके-छक्के, 15 से होंगे मुकाबले

Fri, 15 Dec 2023 02:53 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के तीन आईएएस सहित 20 अफसर दमखम दिखाएंगे। इस सात दिवसीय प्रतियोगिता के लिए इन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली भेजा गया है।

विज्ञापन
Civil Services Cricket Competition: Jammu Kashmir officers to play in New Delhi
क्रिकेट डेमो फोटो

विस्तार

 नई दिल्ली में 15 से 21 दिसंबर तक होने जा रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के तीन आईएएस सहित 20 अफसर दमखम दिखाएंगे। इस सात दिवसीय प्रतियोगिता के लिए इन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर नई दिल्ली भेजा गया है। ये अधिकारी प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने के साथ प्रतिनियुक्ति की अवधि में ऑनलाइन मोड से जरूरी सेवाएं भी देंगे।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में प्रतियोगिता के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए तीन आईएएस अधिकारियों में वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) जलशक्ति विभाग शालीन काबरा, उप राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी और यातायात विभाग के सचिव परसाना रामास्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा निदेशक सामान्य बजट जेएंडके मोहम्मद याकूब इत्तू, संयुक्त निदेशक बजट वित्त विभाग शफकत येहया, मुख्य अकाउंट अधिकारी पशुपालन विभाग नसीर राथर, कार्यकारी इंजीनियर जलशक्ति विभाग समिउल्लाह बेग, ओएसडी मिशन यूथ मुर्तजा रशीद, अवर सचिव विद्युत विकास विभाग नियामतुल्लाह, ब्लॉक विकास अधिकारी आरडीडी आमिर अशरफ, कपिल दियोल, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग नदीम डार, इंस्पेक्टर राज्य कर समुल्लाह मलिक, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक अब्दुल क्यूम, डब्ल्यूएंडडब्ल्यू मैन विधानसभा जम्मू वसीम बाबा, स्वास्थ्य विभाग के एनओ अभिनव खजूरिया, पशु एवं भेड़पालन विभाग से अखिल सलाथिया, प्रभारी क्रिकेट मामले एवं मीडिया जेएंडके खेल परिषद मुबशिर हसन, मैनेजर त्रांबों और कोच नवीन शर्मा शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed