फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

रोलबॉल चैंपियनशिप : मनविजय के 4 गोल के दम पर जम्मू टाइगर्स ने जम्मू पैंथर्स को हराया

विज्ञापन
sports news
एमए स्टेडियम में जम्मू रोलबॉल चैंपियन​शिप  हई। इसमें जम्मू टाइगर्स ने जम्मू पैंथर्स को हराया
जम्मू। दो दिवसीय सीनियर जम्मू रोलबॉल चैंपियनशिप का आगाज बुधवार को एमए स्टेडियम की स्केटिंग रिंग में हुआ। महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जम्मू पैंथर्स और जम्मू टाइगर्स के बीच हुए मुकाबले में जम्मू टाइगर्स ने 10-9 से जीत दर्ज की। जम्मू टाइगर्स के लिए मनविजय ने चार गोल किए, जबकि भवनेश, आकर्षण और समर्थ ने दो-दो गोल किए। वहीं, ग्लेडिएटर्स और फायर फॉक्स के बीच मुकाबला ड्राॅ रहा। दोनों टीमों ने 5-5 गोल किए। टीम फायर फॉक्स के लिए हितेश्वर ने तीन गोल, प्रबल और ट्रान ने एक-एक गोल किया। टीम ग्लेडिएटर्स के लिए दिलप्रीत ने दो, सिद्धांत, समीर और उत्कर्ष ने एक-एक गोल किया। इस दौरान संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed