फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu sports news: Great performance in Macau Open Roller Hockey Championship

जम्मू: पलकों पर बिठाए चीन में तिरंगा लहरा लौटे धुरंधर, मकाऊ ओपन रोलर हॉकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 05:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

मकाऊ ओपन रोलर हॉकी चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण, सीनियर पुरुष टीम ने रजत, अंडर-19 लड़कों ने रजत और अंडर-14 (लड़के) टीम ने कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन
jammu sports news: Great performance in Macau Open Roller Hockey Championship
चीन से लौटे युवा खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में तिरंगा लहरा लौटे रोलर हॉकी टीम के खिलाड़ियों का जम्मू रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। मकाऊ ओपन रोलर हॉकी चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण, सीनियर पुरुष टीम ने रजत, अंडर-19 लड़कों ने रजत और अंडर-14 (लड़के) टीम ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-14 की कप्तानी प्रदेश के विनायक भगत के पास थी। टीम में 10 खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से थे।

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने मेजबान चीन को 10-0 से शिकस्त दे कांस्य पदक अपने नाम किया। विनायक भगत (कप्तान) हृदयांश चिब, जायफत जॉन, मृदुल कोहली, नमिश गुप्ता, ध्रुव सधोत्रा, किरण गुप्ता, आरुष जैन, ताबिद हुसैन (गोलकीपर) डेनियल बट (गोलकीपर) थे। वहीं, रजत पदक जीतने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 टीम में जम्मू से आर्यन गुप्ता थे। बुधवार को टीम जम्मू पहुंची। इस दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर टीम का ढोल की थाप और फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जीआरपी के अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed