फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: महिला वर्ग के फाइनल में जम्मू-श्रीनगर के बीच खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
sports news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर यूटी स्तरीय सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में सोमवार को जम्मू और श्रीनगर के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। पुरुष वर्ग में दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। इनमेंजम्मू-कठुआ और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी)-अनंतनाग के बीच फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए भिड़ंत होगी। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में रविवार को पुरुष वर्ग में 18 मुकाबले खेले गए, जबकि महिला वर्ग में छह मुकाबले हुए। महिला वर्ग के हुए सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। जम्मू ने सांबा को 3-0, 25-12, 25-18 और 25-9 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीनगर और बारामुला के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला सेट श्रीनगर 25-23 के मामूली अंतर से जीता। इसके बाद बारामुला ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-16 से जीता। श्रीनगर ने इसके बाद लगातार दो सेट 25-21 और 25-22 से जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं पुरुष वर्ग में हुए लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों में अनंतनाग, पुंछ, कठुआ, रियासी, जेकेपी, गांदरबल, जम्मू और पुलवामा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। पहला क्वार्टरफाइनल अनंतनाग और पुंछ के बीच हुआ। इसमें अनंतनाग ने पुंछ को 25-19 और 15-19 से हराया। दूसरे मुकाबले में कठुआ ने रियासी को 2-0, 25-17 और 25-17 से हराया। जेकेपी ने गांदरबल को 2-0, 25-10 और 25-19 से हराया। जम्मू ने पुलवामा को 2-0, 25-19 और 25-16 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed