{"_id":"5d8bc5db8ebc3e93a629a73c","slug":"sports-news-billawer-news-jmu1939306116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू ने उधमपुर को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू ने उधमपुर को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। बिलावर में अंडर-17 अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा ने किया। भड्डू गांव के खेल मैदान में प्रतियोगिता के पहले दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जम्मू और उधमपुर की टीमों के बीच हुआ। जम्मू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में अपने आठ विकेट पर 144 रन बनाए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उधमपुर की टीम केवल 19 रन बनाकर ढेर हो गई। जम्मू की तरफ से विक्रांता सिंह ने 4 विकेट और ध्रुव ने 3 विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला रियासी और पुंछ की टीम के बीच हुआ। रियासी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में चार विकेट पर 71 रन बनाए। वहीं, 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुंछ की टीम ने 13.1 ओवर में ही मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिलावर के नाज मैदान में जम्मू और सांबा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सांबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 139 रन बनाए। सांबा के बल्लेबाज अरनव ने 64 और अखिल ने 33 रन का योगदान दिया। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू की टीम 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सांबा की टीम ने 56 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल कठुआ और पुंछ के बीज वीरवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी, पुंछ व उधमपुर की टीमें भाग ले रही हैं।