फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: ईरान के अहमद मिर्जा ने जीता सुमाह केसरी का खिताब

विज्ञापन
sports news
 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।
अखनूर। यहां सुमाह में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य वार्षिक दंगल आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन पीर बाबा दंगल कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें समिति के हरीश प्रधान, उपप्रधान संजय शर्मा, अध्यक्ष तिलक राज, कैशियर विनोद सहित राकेश, केवल, शुभम, अभय, रिंकू, योगराज, रवि, बिट्टू, पूर्व सरपंच रामपाल, गणेश शर्मा और पूर्व सरपंच मनीषा शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत थे। उनके साथ एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, जम्मू नरवाल सब्जी मंडी के प्रधान सुरिंदर सिंह काला, युवा राजपूत सभा के प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी, थाना प्रभारी रोहित गांधी, बराल सभा के प्रधान मंगल बराल और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस प्रतिष्ठित दंगल में देश-विदेश के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। सबसे बड़ी कुश्ती ईरान के अहमद मिर्जा और नासिक, महाराष्ट्र के शुभम के बीच हुई, जिसमें अहमद मिर्जा ने शुभम को हराकर जीत दर्ज की और ₹2,51,000 का इनाम जीता। दूसरी प्रमुख कुश्ती पुणे, महाराष्ट्र के सुहास गोडके और जम्मू के बिनिया के बीच हुई, जिसमें सुहास गोडके ने बिनिया को हराया। तीसरी सबसे बड़ी कुश्ती छोटा सद्दाम और महाराष्ट्र के मनीष के बीच लड़ी गई, जिसमें छोटा सद्दाम ने मनीष को पराजित किया। दंगल में कुल 50 से अधिक कुश्तियां आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने दंगल के आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने पहलवानों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों में रुचि लेकर अपने स्वास्थ्य और भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए।

विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने अखनूर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को और विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सरकार ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।


दंगल में हजारों दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन ने कुश्ती प्रेमियों को रोमांच से भर दिया और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

 मैदान में कुश्ती करते हुए पहलवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed