{"_id":"5f15f2db8ebc3e63a9303a72","slug":"sports-jammu-city-news-jmu214759741","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल कश्मीर के सह संस्थापक शमीम ने क्लब से नाता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियल कश्मीर के सह संस्थापक शमीम ने क्लब से नाता तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/नई दिल्ली। राष्ट्रीय फुटबाल के फलक पर कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले फुटबाल क्लब रियल कश्मीर के सह संस्थापक शमीम मेराज ने खुद को क्लब से अलग कर लिया है। वह क्लब के साथ पिछले चार साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने अलग होने की वजह निजी कारणों को बताया है। मेराज ने वर्ष 2016 में संदीप चट्टू के साथ क्लब की स्थापना की थी।
कश्मीर में एक अखबार चलाने वाले मेराज ने फिलहाल अपने अलग होने की वजह का खुलासा नहीं किया है बल्कि इसे चार साल के लंबे जुड़ाव के बाद व्यक्तिगत निर्णय बताया है। परंतु ऐसा माना जा रहा है कि वह रियल कश्मीर की खेल शैली के खिलाफ थे। इसे लेकर उनका अन्य संस्थापकों के साथ मतभेद था।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार मेराज का निर्णय टीम की खेल शैली पर मतभेदों के कारण था। इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम फिलहाल एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में हमें कुछ और नहीं कहना।
विज्ञापन
मेराज के अलग हो जाने के बाद संदीप चट्टू क्लब के सर्वेसर्वा बन गए हैं। रियल कश्मीर का आई लीग में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है। क्लब ने अपने दूसरे सीजन में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में तीसरा स्थान हासिल किया।
संदीप से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने मेराज के साथ किसी प्रकार के मतभेद की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि शमीम का निर्णय बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह निजी प्रतिबद्धताओं के कारण अलग हो रहे हैं। क्योंकि वह क्लब को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। संदीप ने इस बात से भी इनकार किया कि टीम की खेल शैली को लेकर कोई मतभेद है। यह सिर्फ अफवाहें हैं। टीम अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
-पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रही थी टीम
घाटी की टीम ने भी पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया और लीग से पहले 15 मैचों में 22 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रही थी। टीम डूरंड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंची थी जहां मोहन बागान से वह हार गई थी।