फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports, jammu, body bulding

Jammu News: रूभम शर्मा मिस्टर और ईशा सिंह बनी मिस जेएंडके

Mon, 17 Apr 2023 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
sports, jammu, body bulding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गुलशन ग्राउंड के पुलिस सभागार में हुए 8वें मिस्टर और मिस जेएंडके बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2023 में ईशा सिंह मिस जेएंडके और रूभम शर्मा चैंपियंस ऑफ चैंपियन चुने गए। वही, अंकित शर्मा ने जूनियर मिस्टर जेएंडके का खिताब जीता है। मेंस फिजिक में हरिश शर्मा और क्लासिक फिजिक में रूभम शर्मा विजेता रहे। जम्मू-कश्मीर स्टेट एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
60 किलो भार वर्ग में कनव शर्मा, 65 किलोभार वर्ग में लक्ष्य खजूरिया, 75 किलोभार वर्ग में सलमान खान, 80 किलोभार वर्ग में हरिश शर्मा, 85 किलोभार वर्ग में विशेष गुप्ता और 90 किलोभार वर्ग में रूभम शर्मा विजेता रहे। रविवार को पुलिस सभागार में विभिन्न जिलों से आए हुए बॉडी बिल्डर्स ने बॉडी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मिस जेएंडके बॉडी बिल्डर का खिताब जीतने पर ईशा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सफलता का श्रेय कोच राहुल थापा और माता-पिता को दिया। उनका कहना है कि जब उन्होंने अपने कोच को बॉडी बिल्डिंग करते देखा तो वहीं से सोच लिया था कि बॉडी बिल्डिंग में ही करियर बनाना है। बॉडी बिल्डिंग में मेहनत के साथ-साथ डाइट पर काफी नियंत्रण रखना होता है। इसमें कोच उनकी बहुत मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि अगर मैं नियमित रूप से अभ्यास करती हूं तो एक दिन सफलता पाऊंगी। मुझे यहां तक पहुंचने में नौ माह का समय लगा। ईशा लड़कियों को संदेश देते हुए कहती हैं कि आप जो भी करना चाहती है शुरू करें। लोग आपको समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम जम्मू के महापौर राजिंदर शर्मा थे। उन्होंने सभी विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों को जज करने के लिए मुख्य जज चंडीगढ़ एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बालिया, आनंद बालिया, मंजीत सिंह, धनंजय सिंह चाढ़क और शिवालिक सिंह चाढ़क थे। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर स्टेट एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश, चेयरमैन अजय बरगाल, मुख्य संरक्षक साहिल अग्रवाल और महासचिव रोहित वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed