फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sports in Jammu

Jammu News: नेशनल कलारीपयट्टू चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Tue, 27 May 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 27 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sports in Jammu
नेशनल कलारीपयट्टू चैंपियन​शिप में भाग लेने वाली टीम के साथ एसो. के सदस्य फोटो एसो. - फोटो : mathura
जम्मू। 17वीं नेशनल कलारीपयट्टू चैंपियनशिप 30 मई से एक जून तक केरल के तिरुवनंतपुरम में होगी। इसमें भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम सोमवार को रवाना हुई। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों में नितिन कुमार, चिराग पुरी, प्रथम वैद, दैविक गुप्ता, साजन शान, अधर्व सिंह पवार, मानवी शर्मा, आनंदिका, मिष्ठी शर्मा, आदर्श मन्हास, एंजेल गुप्ता, जागृति संगोत्रा और अपूर्ति सैनी शामिल हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की मुख्य खेल अधिकारी अनीसा नबी, एसोसिएशन के चेयरमैन मनजीत सिंह, अध्यक्ष सीए ललित के. गुप्ता, महासचिव दानिश शर्मा और वरिष्ठ खिलाड़ी टीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरबजीत और फैजान का भारतीय अंडर-23 सॉफ्टबॉल टीम में चयन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय अंडर-23 सॉफ्टबॉल टीम में हुआ है। इनमें जम्मू के सरबजीत सिंह सोढ़ी और कुलगाम के फैजान बशीर शामिल हैं। यह दोनों खिलाड़ी आगामी एशिया कप अंडर-23 सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप दो जून से सात जून तक बैंकॉक, थाईलैंड में खेली जाएगी, जो विश्व कप (अंडर-23) सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।
विज्ञापन

अगर भारतीय टीम शीर्ष दो स्थान पर रहती है, तो वह विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगी। सरबजीत और फैजान का चयन इसी साल 18-19 जनवरी को जलगांव, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल्स में हुआ था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया था। सरबजीत और फैजान ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed