{"_id":"2d6d5a687093b4cf04e43bdfdb367e2c","slug":"sports-competition-postponed-due-to-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बाढ़ के कारण टली खेल स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बाढ़ के कारण टली खेल स्पर्धाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी की बाढ़ से युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जाने वाली अंतर जोनल और डिवीजन स्तर की खेल प्रतियोगिताएं अधर में लटकती नजर आ रही हैं। प्रतियोगिताओं में जम्मू और कश्मीर संभाग की टीमें शिरकत करती हैं, लेकिन बाढ़ के चलते कश्मीर के खिलाडि़यों का शामिल होना अभी संभव नहीं है।
विज्ञापन
इन्हीं प्रतियोगिताओं के आधार पर मेधावी खिलाडि़यों को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है। विभाग के जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार फिलहाल ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए नया शेड्यूल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में अंडर 19 आयु वर्ग की डिवीजन स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए जम्मू से गए सौ से ज्यादा खिलाड़ी घाटी की बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें छह दिन बाद सेना ने सुरक्षित निकालकर जम्मू वापस लाया था। इस दौरान अंतर डिवीजन स्तर की अधिकांश प्रतियोगिताएं श्रीनगर में ही करवाई जाती हैं। अब नए शेड्यूल में घाटी के खिलाडि़यों का पहुंचना संभव नहीं है।
विज्ञापन