फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

शतरंज ओलंपियाड में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी सीखेंगे दिमाग के घोड़े दौड़ाना

विज्ञापन
sports
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के छह शतरंज खिलाड़ियों को चेन्नई में होने जा रही 44वीं चेेस ओलंपियाड को देखने का मौका मिलेगा। इस ओलंपियाड में इन खिलाड़ियों को ग्रैंडमास्टर से निशुल्क प्रशिक्षण भी मिलेगा। प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के इन छह बच्चों का चयन होगा। चेस ओलंपियाड में 187 देशों से सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं। 25 और 26 जून को जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन अंडर-15 सिलेक्शन इवेंट करवाने जा रही है। इसमें निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। यह इवेंट जम्मू और श्रीनगर में होगा। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें चेस ओलंपियाड में जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अंडर-15 सिलेक्शन इवेंट आईडीपीएस स्कूल सुंजवां में होगा। इसमें जम्मू संभाग के स्कूलों से लड़के-लड़कियां भाग लेंगे। इस इवेंट में कुल नौ राउंड का खेल होगा और 25 पुरस्कार दिए जाएंगे। सिलेक्शन इवेंट में जम्मू संभाग से तीन बच्चों का चयन होगा। इनमें एक लड़का और दो लड़कियां, जिनमें एक लड़की सरकारी स्कूल से होगी। वहीं, कश्मीर संभाग से दो लड़कियां और एक लड़के का चयन होगा, जिसमें एक लड़का सरकारी स्कूल से होगा।
विज्ञापन

-----
एसोसिएशन उठाएगी खर्च
इन बच्चों के लिए एसोसिएशन रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था करेगी। साथ ही तीन-तीन हजार रुपये परिवहन भत्ते के रूप में मिलेंगे। चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बच्चों को चेस ओलंपियाड देखने का मौका मिलेगा, जो उनके लिए बड़ा अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed