फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

पुरमंडल ने जीता एलजी रोलिंग ट्रॉफी का फाइनल

विज्ञापन
sport
सांबा विजयी खिलाडियों को सम्मानित करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एलजी रोलिंग ट्रॉफी क्रिकेट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इसमें पुरमंडल व घगवाल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पुरमंडल की टीम ने 43 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग के सुभाष चंदर छिब्बर, संयुक्त निदेशक वाईएसएस जम्मू अतुल कुमार के मार्गदर्शन में हुए मैच के दौरान डॉ. अभिषेक महाजन एसएसपी मुख्य अतिथि थे। पुरमंडल की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के खिलाड़ियाें ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। घगवाल की टीम 17.2 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। पुरमंडल ने 43 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विनय चाढ़क ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज शिव करण सिंह सलाथिया ने 15 विकेट और 41 रन बनाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील कुमार, कैप्टन अंगरेज सिंह चिब, पूर्व इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ हैंडबाल सम्मानित अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने इस तरह के आयोजन के लिए सरकार की सराहना की। इस अवसर पर जेडईपीओ सुदेश कुमार, रेखा रानी, धनराज सिंह सलाथिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed