{"_id":"634c52fccc65123d40030e91","slug":"sport-rspura-news-jmu2703462195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा ने जीता
विज्ञापन
आरएस पुरा सीमावर्ती गांव बिरला में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव बिरला में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। शहीद लखविंदर सिंह कबड्डी क्लब की तरफ से कराई जा रही प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को आरंभ की गई, जिसके महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा व आरएस पुरा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की।
पुरुष वर्ग के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तथा बिरला कबड्डी क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें बिरला कबड्डी क्लब की टीम ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। नेशनल कांफ्रेंस के जिला ग्रामीण प्रधान, पूर्व सरपंच नरेश बिट्टू मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशेष तौर पर सरपंच रजनी चौधरी, बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार, कांग्रेस नेता अजायब सिंह मोटन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां भेंट कीं।
नेकां जिला ग्रामीण प्रधान नरेश बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस मौके पर देहाती सेवा संस्था के प्रधान गारा राम मोटन, राजेंद्र सिंह, गुरमीत जोहल, विजय कुमार तथा लकी रंधावा सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।