फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

आरएस पुरा के सेठी ने हांका को किया चित

विज्ञापन
sport
पूर्व मंत्री चौधरी श्याम‌ लाल व अन्य दंगल आरंभ करवाते हुए व दंगल के दौरान पहलवान अपना जौहर दिखाते
आरएस पुरा। गांव कोटली गाला बाना में बाबा पीर मोहम्मद वली शाह की याद में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने जौहर दिखाए। दंगल की शुरुआत भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल पंचायत के सरपंच सुरज प्रकाश शर्मा, चौधरी दर्शन मोलू ने कराई। आरएस पुरा के सेठी ने जोड़ा फार्म के हांका को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान के लिए अमित व अशोक बराबरी पर रहे, जबकि तीसरा स्थान दीपू व शामा पहलवान के मध्य बराबर रहा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव में पहली बार पीर बाबा के स्थान पर दंगल का आयोजन हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों के पहलवानों ने जौहर दिखाए। इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। दंगल देखने काफी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पुरमंडल में अमावस्या पर हुए दंगल में हुईं 50 कुश्तियां
बाड़ी ब्राह्मणा। अमावस्या पर पुरमंडल दंगल कमेटी द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 50 कुश्तियां कराई गईं। कमेटी की तरफ से दूसरे राज्य के पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया। इसके चलते दंगल की रौनक देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे। पहलवानों ने दंगल में काफी दमखम दिखाया। बड़ी माली की कुश्ती पर सोनू अमृतसर और बब्बा कोट भलवाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बब्बा पहलवान विजेता बने। इनाम की राशि के रूप में 21 हजार रुपये और माली प्रदान की गई। कमेटी की तरफ से मास्टर गोविंद राम, मूलराज, राजेश कुमार, अमरचंद, दारा सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे। धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से सुपरवाइजर चंद्रशेखर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed