फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

फुटबाल और क्रिकेट खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
sport news
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में जिला पुलिस की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में लड़के और लड़कियों के क्रिकेट और फुटबाल की प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को 3100 उपविजेता टीम को प्रत्येक खिलाड़ी को पदक के अलावा 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक क्रिकेट व फुटबाल प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 1000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। युवा सेवा और खेल विभाग सांबा के अधिकारियों को भी खेल आयोजनों के सुचारु संचालन में उनकी सहायता के लिए क्षण उपहार दिए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करना है। ताकि उनकी ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित किया जा सके। विभिन्न खेल आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी। इस अवसर पर अपर एसपी एजाज अहमद जरगर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सदोत्रा, थाना प्रभारी घगवाल इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, इंस्पेक्टर मीनू शर्मा एवं जिला पुलिस सांबा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed