फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

बाबा तालाब क्रिकेट क्लब अखनूर प्रिमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

विज्ञापन
sport news
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में अखनूर प्रिमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में बाबा तालाब क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 56 रनों से मात दी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबा क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवर में 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें हरबंस ने 30 और अनिल ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से सुनील ने पांच विकेट झटके। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 15 ओवर में 109 रन पर ही ढेर हो गई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से अरुण ने सर्वाधिक 32 और सुमित ने 21 रनों का योगदान दिया। बाबा तालाब क्रिकेट क्लब की तरफ से जेरी ने पांच विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन तहसील क्रिकेट के चेयरमैन शाम सिंह की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed