{"_id":"5e0f99c28ebc3e87be2cf71c","slug":"sport-news-jammu-news-jmu200796082","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच में मिली जीत से खौड़ के लोग गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच में मिली जीत से खौड़ के लोग गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खेलो इंडिया खेलो के तहत जम्मू के एमएएम स्टेडियम में जिला स्तर पर चल रही फुटबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को खौड़ तथा आरएस पुरा की टीम के बीच लीग मैच खेला गया। खौड़ की टीम ने आरएस पुरा से मैच एक प्वाइंट से जीत लिया। खौड की टीम के मैच जीतने पर क्षेत्र में खुशी है।
इस मैच पर आल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि हमें खुशी है कि खौड़ के युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छी रुचि ले रहे हैं। जम्मू में उन्होंने एक क्लब बनाया है जहां कई युवा खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं और फुटबाल की यह पहली टीम है, जिसने उनके क्लब से प्रशिक्षण लेकर जिला स्तर पर चल रही चैंपियनशिप कप के लीग मैच में जीत दर्ज की। नरेंद्र सिंह भाऊ ने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लें। खौड़ की टीम के कैप्टन रोहित खजूरिया ने बताया कि उनकी टीम की तरफ से जीता गया मैच कठोर परिश्रम का नतीजा है। मैच को जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों ने जोर लगाया। अमित मन्हास की सूझबूझ से मैच हमारे नाम हुआ है। अमित मन्हास ने बताया कि आल इंडिया भाऊ बिरादरी व हमारे क्लब के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ की मेहनत का ही यह नतीजा है कि आज हमने आरएस पुरा की टीम को हराया है।