{"_id":"61f6e25760a96501cb732a14","slug":"sport-news-akhnoor-news-jmu252863958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मैचों की सीरीज में रेड टीम को बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मैचों की सीरीज में रेड टीम को बढ़त
विज्ञापन
अखनूर में आर्मी ग्राउंड दस्काल में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। आर्मी मैदान दस्काल में दिव्यांग ब्लू टीम बनाम रेड टीम के बीच पांच टी-20 मैच सीरीज के प्रथम मैच में रेड टीम ने ब्लू पर एक विकेट से जीत दर्ज की।
ब्लू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें 20 ओवर में 143/7 का स्कोर बनाया। इसमें तरसेम लाल 47, दीपक शर्मा 43, अश्वनी कुमार ने 17 रन का योगदान दिया। रेड टीम की तरफ से अरुण को 3, अजीत राज और दीपक चहल ने 2-2 विकेट साझा किए। रेड टीम ने 15.5 ओवर में 144/9 का स्कोर बनाया। इसमें अजीत राज ने 39 और शांति ने 39 बनाए। ब्लू टीम की ओर से तरसेम लाल और अश्विनी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि गुलजार सिंह को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच अजीत राज को घोषित किया गया। रेड टीम ने ब्लू टीम को एक विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई।
निर्णायक की भूमिका विनोद कुमार और शिंडी और स्कोरर राहुल शर्मा रहे। शाम सिंह (अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट संघ) मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने मैच का उद्घाटन किया। सीरीज का आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा अजीत राज (आयोजन सचिव) की देखरेख में किया गया है।