फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sport news

सिंह क्रिकेट क्लब ने की सीरीज में बराबरी

विज्ञापन
Sport news
30sab aknoor 3.jpg
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-14 वर्ग में जारी तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में सिंह क्रिकेट क्लब ने सुंदरबनी क्रिकेट क्लब को 21 रनों से हराकर 1-1 से बराबरी कर ली है। इसमें अरुण कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसमें अमरजीत सिंह ने सर्वाधिक 30 रन और आकाश सिंह ने 23 रन ठोके। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए सुंदरबनी के आयुक्ष ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरबनी की टीम की ओपनिंग जोड़ी ने मात्र 20 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। और, सुंदरबनी की पूरी पारी 32.2 ओवरों में 109 रनों पर ही सिमट गई। इसमें मयंक ने 22 और रिधा ने 17 रन बनाए। इस तरह सिंह क्रिकेट क्लब ने 21 रनों से मैच जीत लिया। अरूण ने अपनी टीम के लिए चार विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में रेफरी की भूमिका देव भगत और राहुल ने निभाई। बता दें कि मैच का आयोजन तहसील क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष शाम सिंह की देखरेख मे किया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी मोहनलाल भगत मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चंद कुमार, शिव कुमार, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed