{"_id":"60cf998d8ebc3e34182a85c0","slug":"sport-news-akhnoor-news-jmu2377615103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ क्रिकेट क्लब-डी ने जीती खौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ क्रिकेट क्लब-डी ने जीती खौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
युवाओं को खेल वितरित करते
- फोटो : AKHNOOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गर्ल्स हाई स्कूल में चल रही सातवीं खौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खौड़ क्रिकेट क्लब-डी और ज्यौड़ियां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें खौड़-डी ने जीत दर्ज की।
खौड़-डी के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 125 रन बनाए और क्रिकेट क्लब ज्यौड़ियां को आठ ओवर में 75 रन बन पर रोक दिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच टीकूं सोहल रहे। मैन ऑफ दा सिरीज बोबी खौड़ रहे। विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पवन सिंह भाऊ रहे। प्रतियोगिता की सफलता के लिए सेवानिवृत्त सूबेदार पहलवान बलबीर सिंह भाऊ, कुलदीप सिंह, समाजसेवी मोनू वर्मा तथा बिटु सिंह चिब ने सेवाएं दी।
विज्ञापन
युवाओं को दिया खेल का सामान
अखनूर। पंचायत बंदवाल में आल इंडिया पंचायत परिषद की तरफ से युवाओं को खेल का सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच और पंचायत परिषद के प्रधान कुलदीप शर्मा की अगुवाई में हुआ। सरपंच पूजा रानी भी उपस्थित थीं। कुलदीप शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेल सामग्री देने की मुहिम शुरू की है कि जिस पर युवा खेलों में अधिक रुचि लें। इस मौके पर विक्रम सिंह, प्रणव शर्मा, प्रदीप पवार, राजेश शर्मा, अतुल शर्मा उपस्थित थे। संवाद