{"_id":"60297e478ebc3ee8eb48887e","slug":"sport-news-akhnoor-news-jmu2291870135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आल स्टार क्रिकेट क्लब ज्यौड़िया खौड ने नॉर्दर्न क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब जीत लिया। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूख खान और पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर शहीद लेफ्टिनेंट ठाकुर दास को श्रद्धांजलि दी गई।
सलाहकार ने कहा कि देश की आजादी में हजारों जवानों ने कुर्बानियां देकर देश को महान बनाया है। वर्तमान समय में बाहर से कम देश के अंदर बैठे देश विरोधी लोगों से सचेत रहना है। प्रतियोगिता स्थल पर स्पार्ट्स क्लब के प्रधान डीके कपूर, महासचिव सुरेंद्र शर्मा, रमेश कश्यप, क्लब चेयरमेन विष्णु कुमार शर्मा, जेके क्रिकेट के सदस्य शाम सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह, एसडीपीओ वरुण जंडियाल, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार व अन्य मौजूद थे।
आल स्टार ज्यौड़िया खौड़ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में पांच विकेटों खोकर 228 रन बनाए। इसमें इश्तियाक ने 93 और राहुल ने 54 रन बनाए। नॉर्दर्न क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य और सनी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में नॉर्दन क्रिकेट क्लब ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 215 रन बना सकी। इसमें वानू ने 84 और लखन ने 48 रनों का योगदान दिया। मोनू और लटो को दो-दो विकेट मिले। इशितयाक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन आफ सीरीज राहुल शर्मा को चुना गया। विजेता को 25000 और उपविजेता को 15000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।