फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

मास्टर ब्लास्टर क्लब की एक रन से रोमांचक जीत

विज्ञापन
sport news
खौड़ क्रिकेट कलब ने जीती केपीएल खुडां प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगीता
अखनूर। गांव कोडेवाला मैदान में सरफू राम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट क्लब बनाम मिश्रीवाला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मैच में एक रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीत कर मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। इस दौरान सिकंदर ने 50 और साहिल ने 28 रनों का योगदान दिया। मिश्रीवाला क्रिकेट क्लब की तरफ से रोहित सिंह ने 2 विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी मिश्रीवाला क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 का रन ही बनाए। इसमें रोहित ने 37 और भाग्यशाली ने 15 रन का योगदान दिया। मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी में राज सिंह ने 3 और जीशु ने 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच सिकंदर और मैन ऑफ टूर्नामेंट मिश्रीवाला क्रिकेट क्लब के अजय कुमार घोषित किए गए। मैच में निर्णायक की भूमिमा मिशैल और संजय शर्मा व स्कोरर संजीव शर्मा रहे।
विज्ञापन

एसएसपी मोहन लाल और जेकेए किक्रेट जिला सचिव ठाकुर शाम सिंह लंगेह मुख्य अतिथि रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम लाल अतिथि आमंत्रित किया। ूर्नामेंट का आयोजन कांता देवी पत्नी सरफू राम ने किया है। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5000 रुपये पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई और उपविजेता कोट 2000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर संदीप शर्मा, कुलदीप राज, डीडीशर्मा, धरविंदर शर्मा और अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खौड़ क्रिकेट ने जीत दर्ज की
ज्यौड़ियां। गांव खुडां में चल रही केपीएल खुडां प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। जो देर शाम को खत्म हुआ। इसमें खौड़ क्लब ने जीत दर्ज की। क्षेत्र में यह दूसरी बार प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खौड़ क्लब और नंदवाल क्लब के बीच खेला गया। काफी मशक्कत के बाद खौड़ क्लब ने जीत हासिल की।

टास जीत कर खौड़ क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 50 ओवरों में खौड़ क्लब ने 154 रन बनाए, जिसमें स्वर्ण सिंह का अच्छा प्रदर्शन रहा और वह मैन आफ द मैच रहे। वहीं नदंवाल क्रिकेट क्लब 145 रन बनाकर सिमट गई। इसमें खिलाड़ी शमशेर सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता स्थल पर ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह भाऊ और एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि युवाओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इनको देखकर हर पंचायत में इसी तरह से लीग मैच होने चाहिए। इससे हमारे युवाओं का खेल को लेकर उत्साह बढ़ेगा। विजेता टीम और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed