फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

सिंह क्रिकेट क्लब ने बाबा क्लब को 25 रन से हराया

विज्ञापन
sport news
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को समार क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सिंह क्रिकेट क्लब ने बाबा तालाब क्रिकेट क्लब को 25 रन से हराकर जीत दर्ज की। सन्नी माही को मैन ऑफ मैच और मेन आफ दा सीरीज घोषित किया गया। सिंह क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। इसमें सननी माही ने 79 रन का योगदान दिया। राहुल ने 42 रन बनाए। वहीं बाबा तालाब क्लब की तरफ से लाबलू ने दो विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी बाबा तालाब क्रिकेट क्लब आठ विकेट खोकर 232 रन बना सकी। इसमें हरबंस ने 70 रन और अमन ने 43 रन बनाए। सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से सननी माही और शाम सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मैच के दौरान पार्षद दीपक मनी और राकेश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जिन्होंने ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट का आयोजन तहसील क्रिकेट के चेयरमैन शाम सिंह की अगुवाई में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed