{"_id":"62b8b69f81fbf6541338db4d","slug":"sport-akhnoor-news-jmu2627471192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तचरवान टाइगर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब खौड़ को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तचरवान टाइगर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब खौड़ को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
अखनूर में चलरही क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता ट्राफी के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। हायर सेकेंडरी स्कूल में खेली जा रही अनिल मल्होत्रा मेमोरियल नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तचरवान टाइगर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब खौड़ को दो विकेट से हराया।
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 169/9 का स्कोर बनाया, जिसमें दिनेश महाजन ने 51, मोहित भाऊ ने 33 और रोहन मेहरा ने 20 रन का योगदान दिया। तचारवां टाइगर्स की गेंदबाजी में मनप्रीत सिंह और मुकेश शर्मा ने 3-3 विकेट साझा किया। जीत का लक्ष्य ले कर उतरी तचरवान टाइगर्स ने 18.4 ओवर में 170/8 रन बनाए, जिसमें अभि वर्मा ने 41, मनप्रीत सिंह ने 37 और ऋषभ शर्मा ने 24 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी में रघुराज भाऊ को 4 विकेट मिले। लकी को 2 विकेट मिले। दिनेश महाजन और लखविंदर भाऊ ने 1-1 विकेट साझा किया।
मैन ऑफ द मैच मनप्रीत सिंह को दिया गया। तचरवान टाइगर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में ज्यौड़ियां वॉरियर्स ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब जम्मू को 10 विकेट से हराया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में 99/10 का स्कोर बनाया, जिसमें अमन ने 29 और विकास ने 21 रन बनाए। ज्यौड़ियां वॉरियर्स की गेंदबाजी में रणदीप सिंह को 4 विकेट मिले। संदीप को 3, वंश को 2, ऋतिक को 1 विकेट मिला। ज्यौड़िया वॉरियर्स ने 9.1 ओवर में 103/0 रन बनाए, जिसमें अनिल चौधरी ने 45 और सागर ने 44 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब से गेंदबाजी में मैन ऑफ द मैच रणदीप सिंह को दिया गया। निर्णायक की भूमिका विकास बाली और अभिताश शर्मा और स्कोरर देव भागेल ने निभाई।