{"_id":"62b8b5e778504c76164359f8","slug":"sport-akhnoor-news-jmu2627469138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलबीर के नाम रहा रखमलाल का महा दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलबीर के नाम रहा रखमलाल का महा दंगल
विज्ञापन
ज्यौड़ियां में पहलवनों का हाथ मिलवाते अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव रखमलाल की दंगल कमेटी की तरफ से रविवार को दंगल का आयोजन कराया गया। कमेटी के अनुसार गांव में हर साल दंगल होता था, लेकिन कोरोना के चलते तीन साल से दंगल नहीं करा पाए। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दंगल कराया गया।
दंगल में 90 के करीब कुश्तियां कराई गईं। पहले नंबर की कुश्ती क़लबीर पहलवान कोट बलवाल तथा अकरम पहलवान पंजाब के बीच हुई। इस पर 31 हजार रुपये का नकद इनाम था। इसको कुलबीर पहलवान ने जीत लिया। कमेटी के अनुसार पहले नंबर की कुश्ती की राशि मगां राम तथा गणेश दास की तरफ से दी गई। दूसरे नंबर की कुश्ती गौरव तथा सुनील पहलवान के बीच हुई, जिस पर 21 हजार रुपये का इनाम था। जो दोनों पहलवानों की तरफ से काफी मशक्कत करने बाद बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों में इनाम की राशि वितरित कर दी गई।
तीसरे नंबर की कुश्ती नितेश पहलवान मट्टू तथा सहिल पहलवान जम्मू के बीच कराई गई, इस पर 11000 हजार रुपये का इनाम था। कुश्ती काफी रोमांचक रही, लेकिन बराबरी पर छूटी, और इनाम की राशि बराबर बांटी गई।
विज्ञापन
कमेटी के अनुसार रखमलाल ने बताया कि यह दंगल हर साल पीर बाबा के नाम पर समस्त गांव वासियों के सहयोग से कराते हैं, ताकि गांव में अमन शांति कायम रहे। दंगल कमेटी के सदस्य मगां राम सलगोत्रा, अजय कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, गणेश दास, भारत भूषण आदि ने दर्शकों और पहलवानों का धन्यवाद किया।
दंगल के दौरान डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह, चेयरमैन नगर पालिका डिप्टी राम, सरपंच सवर्ण सिंह, पार्षद दीपक सिंह, पंच सोनू भाऊ आदि भी उपस्थित रहे।