फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने खेलाें में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
sport
ज्यौड़ियां। ग्रामीण अंचल पर युवाओं की खेलकूद प्रतिभाओं को आगे लाने को खेल विभाग जम्मू, जोन खौड़ इंटर पंचायत का आयोजन, संसद खेल स्पर्धा के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता खौड़ की पंचायत पंगाली में शुरू हुई। बुधवार को इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी और रस्साकसी आदि खेल में लड़कों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों की खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ ने किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय विभिन्न खेलों यथा- एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट एवं हॉकी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर बलबीर सिंह बीडीसी चेयरमैन ब्लाक खौड़ ,तहसीलदार मोनिका शर्मा , पठान सिंह सरपंच पंचायत पंगाली, शारदा देवी सरपंच पंचायत नारायणा लोअर, रोमेश चंद्र शर्मा जेडपीईओ खौड़ व स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed