फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

टी-20 पांच मैचों की सीरीज दिव्यांग ब्लू ने 3-2 से जीती

विज्ञापन
sport
अखनूर में पांच मैचों की सीरीज के विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
अखनूर। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में खेली जा रही टी-20 पांच मैचों की सीरीज जम्मू-कश्मीर दिव्यांग ब्लू टीम ने दिव्यांग रेड टीम को 73 रन से हराकर 3-2 के अंतर से जीत ली है। रेड टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसमें 20 ओवर में 133/9 रन बनाए। इसमें तौसीफ मलिक ने 26 और गोपाल शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

ब्लू टीम की तरफ से गेंदबाजी में तरसेम लाल ने 4 विकेट और गुलजार सिंह और कुलदीप राज ने 2-2 विकेट लिए।
जीत का लक्ष्य पूरा करने उतरी दिव्यांग ब्लू टीम 15.4 ओवर में 60/10 का स्कोर बना सकी। इसमें आशा नंद ने 14 और अजय ने 12 रन बनाए। रेड टीम की ओर से गेंदबाजी में अरुण कुमार को 4, गोपाल शर्मा को 3 और तौसीफ मलिक को 2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच गोपाल शर्मा को घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीपक शर्मा और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तरसेम लाल घोषित किए गए। निर्णायक की भूमिका विकास बाली और अभिताश शर्मा, स्कोरर मानव मेहता और करण गुप्ता निभाई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। क्रिकेट सीरीज का आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की तरफ से कृष्ण के समग्र पर्यवेक्षण में शाम सिंह लांगेह (अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट संघ) की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी डीएआर केडी भगत, सुशील शर्मा, राजिंदर शर्मा, प्रदीप सिंह, रमन शर्मा, दीपक मंगोत्रा, बिंदु चानन, राहुल लंगर, सोनू मल्होत्रा, शिव प्रकाश, शाम लाल, जुगल कुमार, अर्जुन कुमार, मानव मेहता, कुलजीत सिंह, श्रवण मेहता, के.डी. शर्मा, सुमित राजपूत, सुरेश गुप्ता, रविंदर चौधरी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed