{"_id":"5b33cce74f1c1b624d8b86f8","slug":"spo-runs-away-with-rifle-may-joins-hizb-ul-mujahideen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ हथियार लेकर फरार, हिजबुल ने संगठन में शामिल होने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ हथियार लेकर फरार, हिजबुल ने संगठन में शामिल होने का किया दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
इरफान अहमद डार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा पुलिस स्टेशन में तैनात एक एसपीओ सरकारी एके 47 राइफल लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। इस बीच हिजबुल ने दावा किया है कि फरार एसपीओ आतंकी संगठन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पुलवामा जिले के काकपोरा निवासी एसपीओ इरफान अहमद डार की पांपोर थाने में तैनाती थी। बीमार रहने पर इस थाने में उसकी तैनाती की गई थी। मंगलवार की शाम वह हथियार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी अवंतीपोरा मोहम्मद जाहिद मलिक ने बताया कि एसपीओ मंगलवार की शाम से लापता है। परिवार वालों से संपर्क किया गया है। इस बीच हिजबुल प्रवक्ता ने एक एजेंसी को फोन कर बताया कि हथियार के साथ फरार एसपीओ आतंकी संगठन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन