{"_id":"583f1a134f1c1b2616de51fc","slug":"special-team-formed-for-investigation-of-nagrota-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा हमले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम का गठन: DGP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा हमले की छानबीन के लिए विशेष जांच टीम का गठन: DGP
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमलियाल और नगरोटा में आतंकी वारदात की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच समिति का गठन कर दिया है। काउंटर इंटेलीजेंस सहित अन्य एजेंसियां दोनों वारदातों की जांच कर रही हैं। रामगढ़ सेक्टर में आतंकी घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी के राजेंद्रा ने ये बातें मीडिया के सवालों के जवाब में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों वारदातों का आपस में क्या कनेक्शन है, इसे लेकर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा। जांच के बाद ही मामला सामने आ सकेगा। सुरंग के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान हमेशा घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। तीन-चार मर्तबा पहले भी सुरंगें मिली हैं।
विज्ञापन
रामगढ़ सेक्टर में मिली सुरंग को लेकर भी जांच की जा रही है। सुरक्षा की नए सिरे से समीक्षा के सवाल पर डीजीपी ने कहा सिक्योरिटी ऑडिट एक सतत प्रक्रिया है। नगरोटा में आतंकी हमले से पूर्व इलाके की रेकी और छह दिन तक तैयारी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा वे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं कर सकते हैं। किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए थोड़ा समय देना होगा।
विज्ञापन