फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special talk with Shahnawaz Hussain on Kashmir and development, Hussain political attack on Mufti-Abdullah

'कश्मीर और विकास' पर शाहनवाज से खास बातचीत, मुफ्ती-अब्दुल्ला पर हुसैन का सियासी प्रहार

Thu, 17 Dec 2020 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Dec 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Special talk with Shahnawaz Hussain on Kashmir and development, Hussain political attack on Mufti-Abdullah
शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के कश्मीर प्रभारी शाहनवाज हुसैन का चुनावी दौरा चुनौतियों से भरा है। जिन इलाकों में वह डीडीसी चुनावों के दौरान अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे वहां एक आम इंसान जाने से पहले कई बार सोचता है। शाहनवाज ने ऐसे इलाकों में जाकर यह संदेश फैलाया है कि कश्मीर में अब हालात सुधर रहे हैं। लोग बंदूक को त्यागकर बैलट का सहारा ले रहे हैं। वह चाहते हैं कि एक आम इंसान को जिताकर कश्मीर को विकास की राह पर पहुंचाया जाए।

विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहा कि पार्टी कैडर के द्वारा मुझे जहां भी बुलाया गया मैं वहां पहुंचा। मैं अनंतनाग के श्रीगुफवारा, पांपोर, बडगाम, कुलगाम, बांदीपोरा, हाजिन, ऊड़ी, आदि सभी इलाकों में गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में वह गए वहां लोगों का अच्छा समर्थन मिला। अगर बांदीपोरा की बात करें तो आतंकवाद ग्रस्त बांदीपोरा में करीब तीन हज़ार से अधिक की भीड़ जलसे में मौजूद रही। शाहनवाज ने कहा कि यहां के लोगों की उम्मीद की एक ही किरण है और वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जम्हूरियत, इंसानियत और कश्मीरियत” का नारा दिया था। इंसानियत और कश्मीरियत के लिए जम्हूरियत की ज़रूरत है और जम्हूरियत की मिसाल साफ दिख रही है।

गुपकार अलायंस के भाजपा पर लगाए गए आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि इन चुनावों के दौरान कई बार उन्हें भी किसी जगह जाने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन महबूबा मुफ़्ती को रोका जाता है तो वह लोग ड्रामा शुरू कर देते हैं और आरोप लगाते हैं कि उन्हें रोका जा रहा है।

शाहनवाज ने यह भी कहा कि जहां भी वह गए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम जनता को पहुंचाए गए लाभ से काफी खुश हैं। पूरी घाटी मोदी के नारों से गूंज रही है। उन्होंने कहा कि गुपकार गैंग के लोग सिर्फ अपने लिए जीते हैं लेकिन हम जम्मू-कश्मीर में विकास लाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी पार्टी द्वारा भाजपा पर लगाए आरोपों को लेकर शाहनवाज ने कहा कि यह लोकतंत्र है और सबको अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने कहा कि यहां तो डॉ. फारूक कहते हैं कि चीन को बुला लेंगे, महबूबा कहती हैं कि पाकिस्तान से बात करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed