फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special Screening of Film Bed Number 17

Jammu News: फिल्म बेड नंबर 17 की उद्घाटन स्क्रीनिंग, परिवार की पीड़ा करती है उजागर

विज्ञापन
Special Screening of Film Bed Number 17
बेड नंबर 17 की हुई श्रीगनर में स्क्रीनिंग
(फोटो के साथ जरूरी)
विज्ञापन



जम्मू। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने जम्मू-कश्मीर फिल्म शृंखला के लांच की घोषणा के बाद सभागार में फिल्म बेड नंबर 17 की स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
इस पहल का उद्देश्य श्रीनगर और जम्मू में डीआईपीआर सभागार में पाक्षिक फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित कर स्थानीय सिनेमाई प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। प्रसिद्ध कश्मीरी अभिनेता मीर सरवर द्वारा निर्देशित और हुसैन खान द्वारा निर्मित बेड नंबर 17 फिल्म एक परिवार की पीड़ा को उजागर करती है। सूचना निदेशक जतिन किशोर ने स्क्रीनिंग समारोह के दौरान फिल्म के पीछे की रचनात्मक टीम की सराहना की और कश्मीरी सिनेमा में उनके योगदान को स्वीकार किया।
विज्ञापन

मीर सरवर ने डीआईपीआर की पहल के लिए सराहना की और क्षेत्र की फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्लेटफार्मों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र में फिल्म निर्माण की अप्रयुक्त क्षमता का दोहन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्क्रीनिंग में फिल्म प्रेमियों और कलाकारों सहित विविध दर्शकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed