सियाचिन के जांबाज सैनिकों के लिए हुआ बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात सैन्य जवानों को बर्फीले तूफान से बचाने की पहल शुरू की गई है। सेना ने विशेष बचाव दल का गठन किया है। एवलांच पैंथर्स, माउंटेन रेस्कूयर नाम के दल किसी भी तरह से आपात स्थिति में मदद करने के लिए पहुंचेगा।
इस दल को खराब मौसम, बर्फीले तूफानों से निपटने की काफी गहरी जानकारी है। जो इस तरह के मौसम और हालात से अच्छे से सामना कर सकते हैं। इसकी तैनाती उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी एनबू ने की है।
वह खुद सियाचिन पहुंचे और जवानों से रूबरू हुए। अनबू ने बुधवार को सियाचिन का दौरा किया था। इस दल को छह तारीख गठित किया गया था। इसमें अधिकतर लद्दाख स्काउट के जवान शामिल हैं।
इस तरह खास हैं तैनात किए गए जवान
इन जवानों को इस तरह के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की काफी गहरी जानकारी है। जो इस क्षेत्र को काफी अच्छे से समझते हैं और जानते हैं। जवानों से बात करते हुए जीओसी ने उनकी हौसलाअफजाई की। कहा कि वह लोग अपनी जान की परवाह किए इस तरह के हालात में काम करते हैं।
वहीं कोर कमांडर ने उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा के हालातों की जानकारी दी। बताया कि उनकी किस तरह की तैयारियां रहती हैं। किस तरह से गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है।