{"_id":"5974d4524f1c1bb52a8b45a4","slug":"special-poojan-organised-on-occasion-of-savan-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: श्रावण अमावस्या पर ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में हुआ छड़ी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: श्रावण अमावस्या पर ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में हुआ छड़ी पूजन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
श्रावण अमावस्या पर विशेष पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के 25वें दिन रविवार को 3734 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए। अब तक दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 240249 तक पहुंच गया है। श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या) पर श्री अमरनाथ यात्रा की प्राचीन परंपरा के तहत दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि की अगुवाई में छड़ी मुबारक ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर पहुंची। यहां पर साधुओं व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से छड़ी पूजन किया गया।
विज्ञापन
अखाड़ा के प्रवक्ता के अनुसार छड़ी मुबारक को यहां से हरि पर्वत स्थित शारिका भवानी के मंदिर में सोमवार को आशीर्वाद पाने के लिए ले जाया जाएगा। इस बीच आधार शिविर जम्मू से रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में 1002 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास स्थित वैष्णवी धाम केंद्र पर पहलगाम के लिए 165 और बालटाल के लिए 110 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया। स्टेशन के पास ही सरस्वती धाम केंद्र पर पहलगाम के लिए 162 और बालटाल के लिए 34 यात्रियों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन