{"_id":"2ada8dab8ecdbd643fdfeb8c3f68a902","slug":"special-polling-station-were-created-for-kashmiri-pandits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए गए स्पेशल बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए गए स्पेशल बूथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के तहत मंगलवार दो दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए कश्मीरी पंडित विस्थापितों के लिए जम्मू में 21 मतदान केंद्रों के अलावा उधमपुर में एक और दिल्ली में भी चार मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 17015 कश्मीरी पंडित विस्थापित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विस्थापित कश्मीर संभाग की सीटों से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विस्थापित जम्मू में महिला कालेज गांधीनगर जम्मू, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज कनाल रोड जम्मू, स्कूली शिक्षा निदेशक मुट्ठी कार्यालय, इकनामिक्स एंड स्टेट जानीपुर जम्मू, माइग्रेंट स्कूल पुरखू जम्मू, कृषि कांप्लेक्स तालाब तिल्लो जम्मू, माइग्रेंट स्कूल रूप नगर, माइग्रेंट स्कूल नगरोटा में विशेष मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगती जम्मू ए, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगती जम्मू बी, पंचायत घर बरनाई, कृषि विश्वविद्यालय कांप्लेक्स उदयवाला, स्कूली शिक्षा बोर्ड कार्यालय रिहाड़ी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जगती, कम्यूनिटी हाल जगती, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिन्नोर चौक में विशेष मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
उधमपुर में जिला इंडस्ट्री सेंटर इमारत में विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली में जेएंडके हाउस पृथ्वी राज रोड दिल्ली, नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित उन निदेशक बागवानी, योजना और मार्केटिंग कार्यालय, बीडीओ कार्यालय नजफगढ़ नई दिल्ली, अरवाचीन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दिलशाद गार्डन दिल्ली में विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है।