फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special on world arthritis day

यूरिक एसिड दे रहा असहनीय दर्द

Sat, 11 Oct 2014 01:25 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
special on world arthritis day

रियासत के युवाओं के एक बड़े वर्ग में क्षमता से अधिक खानपान और ज्यादा प्रोटीन युक्त दवाइयों का सेवन से यूरिक एसिड की शिकायत बढ़ी है। यूरिक एसिड से अर्थराइटिस की समस्या से भी युवा ग्रस्त हो रहे हैं। इस बीमारी से शहर के युवा ज्यादा प्रभावित हैं। जीएमसी में पहुंचने वाले ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


जीएमसी में सामान्य में हड्डी के रोगियों की 250-300 ओपीडी में 5-10 प्रतिशत ऐसे युवा पहुंच रहे हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने से दर्द से परेशान हैं। चालीस की उम्र में होने वाला यह दर्द अब 25-30 साल के युवाओं को परेशान कर रहा है। इसकी वजह है फास्ट फूड का क्रेज, असंतुलित भोजन और शरीर को आधुनिक सुविधाओं में ज्यादा आरामदायक बनाना।
विज्ञापन


जीएमसी में कार्यरत आरथो विशेषज्ञ डा. अब्दुल गनी के अनुसार बदलती जीवन शैली से युवाओं को यूरिक एसिड की समस्या बढ़ी है। इसमें पैर के अंगुठे में अचानक दर्द होता है, जो असहनीय होकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द-जल्दी मसल्स बनाने के चक्कर में

special on world arthritis day

संभाग के युवाओं से जुड़े अधिकतर मामलों में देखा गया है कि उन्हें मध्यरात्रि में ही यूरिक एसिड बढ़ने से दर्द का अटैक हुआ है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा पाई जा रही है, जो शराब के साथ जमकर मांसाहारी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसमें शरीर में निर्धारित से ज्यादा यूरिक एसिड इकट्ठा होता रहता है, जो अचानक दर्द के रूप में बाहर आता है।

दूसरे पहलू में उन युवाओं में भी यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या रहती है जो जल्द-जल्दी मसल्स बनाने के चक्कर में ज्यादा प्रोटीनयुक्त इंजेक्शन या अन्य दवाइयां ले लेते हैं। उनमें गाउट होने की आशंका कई गुणा बढ़ जाती है।

एक दिन में एक व्यक्ति को प्रति 1 किलो पर एक ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। शरीर में सामान्य में 5 से 5.30 यूरिक एसिड होना चाहिए। लेकिन इससे ज्यादा होने की सूरत में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में बैठकर दर्द करना शुरू कर देते हैं।

इन बातों पर जरूर दें ध्यान

special on world arthritis day

पार्टियों में फास्ट फूड से परहेज करें
रात्रि में मांसाहारी चीजों का सेवन कम करें
शराब के साथ मांसाहारी चीजें न लें
मसल्स बढ़ाने को ज्यादा प्रोटीनयुक्त पदार्थ न लें
व्यायाम को रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed