फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special conversation with Dr. Nitish Gupta

डॉ. नितिश गुप्ता से खास बातचीत: 'जम्मू कैंट को सर्वश्रेष्ठ बनाना ही प्राथमिकता, स्वच्छता पर खास ध्यान'

Sat, 14 Mar 2026 05:43 PM IST
Nikita Gupta अंकित कुमार मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
अंकित कुमार मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 14 Mar 2026 05:43 PM IST
सार

जम्मू कैंट के सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता ने कचरा प्रबंधन, पार्कों के जीर्णोद्धार और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए नई पहल की रूपरेखा पेश की।

विज्ञापन
Special conversation with Dr. Nitish Gupta
जम्मू कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डॉ. नितिश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू का कैंटोनमेंट बोर्ड आने वाले दिनों में अपनी एक नई और आधुनिक पहचान बनाने की राह पर है। क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित और विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिए तैयारी की है। कचरा प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों से लेकर पार्कों के जीर्णोद्धार तक विकास की एक नई पहल की जा रही है। इन तमाम योजनाओं और भविष्य के विजन को लेकर जम्मू कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डॉ. नितिश गुप्ता से अमर उजाला के संवाद सहयोगी अंकित कुमार मिश्र ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं मुख्य अंश:

विज्ञापन

नई सुविधाओं या हरियाली बढ़ाने की जरूरत:
सीईओ ने कहा कि छावनी क्षेत्र के कई पार्कों के जीर्णोद्धार का काम होना है। जहां भी मरम्मत, नई सुविधाओं या हरियाली बढ़ाने की जरूरत है वहां प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि पार्क लोगों के लिए साफ-सुथरे और आकर्षक बनें।

दो करोड़ से बनेगा एफआरएफ सेंटर, आठ मशीनें लगाई जाएंगी:
डॉ. नितिश ने बताया कि कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए सदर बाजार के पीछे की तरफ करीब दो करोड़ की लागत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें आठ मशीनें लगाई जाएंगी। इसे करीब डेढ़ माह के भीतर शुरू करने की योजना है। इससे कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

चुनाव के लिए करेंगे प्रयास: बोर्ड के चुनाव पिछले पांच साल से लंबित हैं। इस बारे में डॉ. नितिश ने कहा कि चुनाव कराना केंद्र सरकार के अधीन है। सरकार इस संबंध में सरकार जो फैसला लेगी उस पर अमल किया जाएगा। इसके लिए हम भी प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं के मामले में आदर्श क्षेत्र के रूप में उभरे जम्मू कैंट
डॉ. नितिश ने कहा, सबसे पहले तो मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि मुझे अभी यहां पदभार संभाले हुए एक सप्ताह हुआ है। हमने देखा है कि अंदर की सड़कें तो ठीक हैं लेकिन बाहर की सुंदरता कम है। ऐसे में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। हम चाहते हैं कि जम्मू कैंट स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में आदर्श क्षेत्र के रूप में उभरे। इसके लिए नियमित सफाई, कचरे का बेहतर तरीके से निस्तारण और जागरूकता पर काम किया जाएगा।
 

विज्ञापन

ये प्राथमिकताएं गिनाई

  • साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • पार्कों का चरणबद्ध जीर्णोद्धार
  • डेढ़ माह में एमआरएफ सेंटर शुरू करने की योजना
  • कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से लागू करने की तैयारी


नागरिकों के सहयोग से सफल बनाई जाएंगी योजनाएं:
डॉ. नितिश ने बताया कि हमारा लक्ष्य जम्मू कैंट को स्वच्छ, हरित और व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। इसके लिए छावनी बोर्ड लगातार योजनाएं बना रहा है और नागरिकों के सहयोग से इन योजनाओं को सफल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed