फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SP among five dead due to swine flu in J&K, 10 dortors found positive

स्वाइन फ्लू से एसपी की मौत, 10 डाक्टर भी चपेट में

Fri, 20 Feb 2015 10:41 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
SP among five dead due to swine flu in J&K, 10 dortors found positive

रियासत में स्वाइन फ्लू के हालात लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं। दिल्ली से आई रिपोर्ट में एसपी सुनील गुप्ता की मौत भी स्वाइन फ्लू से होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद राज्य में इस बीमारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है। राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीजों की तादाद भी 100 से पार हो गई है।

विज्ञापन


यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। चिंता की बात यह भी है कि रोग के इलाज में जुटे डाक्टर भी एच1एन1 वायरस की चपेट में आ गए हैं। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) श्रीनगर में स्वाइन फ्लू के 12 नए पाजिटिव मामलों में कई डाक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जम्मू में तीन मामले पाजिटिव आए हैं। दिल्ली से आई रिपोर्ट में गत दिवस जम्मू में एसपी रैंक के अधिकारी की मौत की स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हो गई। कश्मीर में लगातार स्वाइन फ्लू का शिकंजा कसता जा रहा है। यहां अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालीस संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए

SP among five dead due to swine flu in J&K, 10 dortors found positive

इलाज के लिए सुविधाओं के अभाव को लेकर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जम्मू में चार नये मामले पाजिटिव आए हैं। जम्मू संभाग के स्कूलों में मॉर्निंग असेंबली सेशन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

स्किम्स के अधीक्षक डॉ. फारूक ने चार डाक्टरों के बीमारी की चपेट में आने की पुष्टि करते हुए कहा कि डाक्टरों का इलाज जारी है, फिलहाल उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। स्किम्स में शुक्रवार को एक स्पेशल ओपीडी शुरू की गई।

इसमें सांस संबंधी समस्या लेकर पहुंचे 250 मरीजों को देखा गया। स्क्रीनिंग के बाद 40 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। स्किम्स के आइसोलेशन वार्ड में 12 मरीजों का इलाज चल रहा है।

डाक्टरों की जान को भी खतरा

SP among five dead due to swine flu in J&K, 10 dortors found positive

एक गंभीर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच, स्किम्स में रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि डाक्टरों की जान को काफी खतरा है। उन्हें एन 95 मास्क के बजाय डस्टिंग मास्क दिया जा रहा है।

स्वाइन फ्लू निवारक टीके भी नहीं दिए जा रहे हैं। जम्मू में भी स्वाइन फ्लू से एक पुलिस अधिकारी की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है।

स्टेट एपिडामानिलिजिस्ट डॉ. दीपक कपूर ने एसपी रैंक के अधिकारी की स्वाइन फ्लू से मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को जीएमसी से पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए।

जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में संदिग्ध महिला मरीज का दूसरे दिन भी इलाज जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed