लॉ छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले दो आरोपी धरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के नौशेरा इलाके में लॉ छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर अब्दुल गनी मीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान वजीर बाघ निवासी इरशाद वानी उर्फ सनी और बेमिना के उमर नूर डार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक लॉ छात्रा पर तेजाब फेंकने की साजिश इरशाद वानी ने रची थी जबकि उमर नूर डार ने इस घटना को अंजाम दिया था।
आईजी ने बताया कि आरोपी इरशाद अकसर लॉ छात्रा का पीछा करता था। उसका दोस्त उमर भी कई बार उसके साथ होता था। इरशाद ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की साजिश रची। उसने उमर को कुछ पैसों का लालच दिया और उमर छात्रा पर तेजाब फेंकने को राजी हो गया। आईजी मीर ने बताया कि इरशाद और उमर कुपवाड़ा जिले में स्पेयर पार्ट की दुकान करते हैं।
तेजाब से छात्रा पर हमले को अंजाम देने के करीब एक सप्ताह पहले दोनों ने बटमालू में एक दुकान से 40 लीटर सल्फुरिक एसिड खरीदा था। मीर ने बताया कि आरोपियों को एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया गया है।
पूरी साजिश की कहानी
आईजी के मुताबिक इरशाद छात्रा का लगातार पीछा करता था और छात्रा हर बार उसे नकार देती थी। इससे बौखलाए आरोपी ने छात्रा पर तेजाब फेंका था। उन्होंने बताया कि तेजाब से छात्रा पर हमला करने से पहले दोनों आरोपियों ने सात बार इलाके की रेकी की थी।
तेजाब हमले को अंजाम देने के दिन उमर ने अपने चाचा की गाड़ी मांगी थी। सुबह सवा नौ बजे वह घर से गाड़ी लेकर निकला था और दोपहर करीब साढे़ 11 बजे घर लौट आया था। उसका हाथ भी एसिड से जल गया था।
इसके बाद उसने इरशाद से मुलाकात की और मामला पुलिस में चले जाने के बाद दोनों ने घर में बहाना बनाया कि उनकी गाड़ी से दुर्घटना हो गई है और दोनों घर से फरार हो गए थे।ो