{"_id":"59c3b80b4f1c1b37688b5b8c","slug":"souchatgarh-border-will-be-built-as-the-bagha-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघा बार्डर की तर्ज पर बनेगा सुचेतगढ़ बार्डर, सुबह-शाम होगी परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघा बार्डर की तर्ज पर बनेगा सुचेतगढ़ बार्डर, सुबह-शाम होगी परेड
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
सुचेतगढ़ बार्डर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघा बार्डर की तरह ही सुचेतगढ़ क्षेत्र में बार्डर को विकसित किया जाएगा, जहां सुबह और शाम परेड होगी। इससे सैनिकों को तो बल मिलेगा ही, राज्य के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बातें जल आपूर्ति मंत्री शाम चौधरी ने 22वें नवरात्र महोत्सव के शुभारंभ मौके पर कहीं।
विज्ञापन
जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। इनमें से अधिकतर राज्य के पर्यटक स्थलों का भ्रमण करने की इच्छा रखते हैं। नवरात्र महोत्सव से जहां विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री यहां की संस्कृति से रुबरु होते हैं।
विज्ञापन
इस आयोजन का मकसद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। उन्हाेंने कहा कि सुचेतगढ़ बार्डर पर बाघा बार्डर की तर्ज पर परेड का आयोजन होने से यहां आने वाले यात्रियों को भी नए अनुभव से रुबरु होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन