फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sonia gandhi said no politics on flood

बाढ़ पीड़ितों से मिली सोनिया कहा, मुसीबत पर सियायत नहीं

Thu, 02 Oct 2014 11:50 AM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi said no politics on flood

बाढ़ पीड़ितों से मिलने जम्मू पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि बाढ़ जैसी मुसीबत पर सियासत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी सबसे बड़ी समस्या विस्थापितों के पुनर्वास की है।

विज्ञापन


राजोरी और पुंछ के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के दौरे के बाद सोनिया ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। एनजीओ भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र से आ रही मदद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने तरीके से राहत कार्य में जुटे हैं। इस मसले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उत्तराखंड की तर्ज पर हो राहत कार्य'

sonia gandhi said no politics on flood

पुंछ में राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी उत्तराखंड की तर्ज पर राहत की जरूरत है। सोनिया और राहुल ने जम्मू में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी बांटी। दोनों नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर उनका हाल पूछा।

नौशेरा से आए सिख सरपंचों से राहुल और सोनिया ने हालात की जानकारी ली। उनके साथ कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज भी थे।

बाढ़ नियंत्रण मंत्री शामलाल शर्मा ने सोनिया और राहुल को बाढ़ के बाद चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ताराचंद, मंत्री रमण भल्ला, मनोहर लाल शर्मा और एजाज अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने किया।

'पीड‌़ितों को नए घर की जरूरत'

sonia gandhi said no politics on flood

सोनिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक में हालात की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि तबाही ज्यादा हुई है। उजड़े लोगों के लिए नए घर बनाने की जरूरत है।

नौशेरा में एक बस के बह जाने के कारण 67 लोगों की मौत हुई थी। सोनिया और राहुल मृतकों के परिवार वालों से मिले। राहुल ने कहा कि जम्मू कश्मीर को उत्तराखंड की तर्ज पर विशेष पैकेज देकर राहत कार्य तेज करना चाहिए।

सोनिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर राहत पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed